राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 नवंबर को करेंगी संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र का उद्घाटन

Date:

Share post:

वर्चुअल कार्यक्रम में होगा केंद्र का उद्घाटन

केंद्र में महिला असमानता और महिला उत्पीडन से संबंधित मामले दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

कोरबा -: राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिला में विकासखंड स्तर पर महिला असमानता, महिला उत्पीड़न के मामलों को पंजीबद्ध करने के लिए पाली ब्लॉक में संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र स्थापित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  25 नवंबर को केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी। अनुराग जैन डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह स्तर पर जेंडर पॉइंट पर्सन होते हैं, जो कि स्व सहायता समूह स्तर पर महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक उत्पीड़न, महिला असमानता के प्रकरणों का निराकरण हेतु प्रयास करते हैं। यह प्रकरण यहां पर निराकृत नहीं होने पर  प्रकरण संबंधित संकुल संगठन स्तर पर गठित सोशल एक्शन समिति जिसमें  एक जेंडर पॉइंट पर्सन, विलेज ऑर्गेनाइजेशन, सीएलएफ के सक्रिय एवं प्रभावी व्यक्तियों को शामिल किया जाता हैं, को प्रेषित किया जाता है। य़ह समिति सी एल एफ स्तर पर महिला उत्पीड़न के मामले सुलझाने में मदद करती हैं। कोरबा जिला में अब ब्लॉक स्तर पर जेंडर रिसोर्स सेंटर या जेंडर संसाधन केंद्र संगवारी का उद्घाटन किया जा रहा है जो कि महिला समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा मे मील का पत्थर साबित होगा। ब्लॉक स्तर पर एक स्टीयरिंग कमेटी गठित की जायेगी जिसमें सी एल एफ का पदाधिकारी, सोशल एक्शन समिति का सदस्य, एवं जेंडर पॉइंट पर्सन शामिल होगे. महिला संसाधन केंद्र संगवारी मे महिला असमानता, भेदभाव, महिला उत्पीड़न सम्बन्धी मामले पंजीबद्ध  कर उचित समाधान हेतु सम्बन्धित विभाग को प्रेषित किए जायेंगे। महिला उत्पीड़न  के मामलों मे सबंधित विभाग द्वारा विस्तृत चर्चा करके विभागीय समन्वय से मामले निराकृत किए जाएंगे।


      जैन ने बताया की बुधवार को भारत भवन ग्राम पंचायत मादन पाली में जेंडर रिसोर्स सेंटर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । जिसमें नेशनल रिसोर्स पर्सन सुनीला ने महिलाओं से भेदभाव,महिला  असमानता, लैंगिक हिंसा- शाब्दिक, सांकेतिक,शारीरिक हिंसा के विषय में विस्तृत जानकारी एनआरएलएम की महिला केडर को दी। इस प्रशिक्षण में सीईओ जनपद पंचायत पाली भूपेंद्र सोनवानी राज्य कार्यालय से गैब्रियल जॉन,  कोरबा जिला मिशन प्रबंधक अनुराग जैन, बीपीएम सत्य प्रकाश जायसवाल, पीआरपी, सीएलएफ, ई सी मेंबर, जेंडर पॉइंट पर्सन, बीपीएम आदि उपस्थित थे। जीआरसी सेंटर के तहत ग्रामों में महिला जागरूकता अभियान चलाया जाएगा इसके तहत 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक महिलाओं के विरुद्ध असमानता भेदभाव या लैंगिक अपराधों के संबंध में जागरूक करने के लिए वृहत पैमाने पर महिला जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए जागरूकता रैली, पोस्टर, स्लोगन, दीवाल लेखन, फ्लेक्स आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार कार्य किया जायेगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...