राष्ट्रीय खेल दिवस पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुई कबड्डी प्रतियोगिता

Date:

Share post:

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुई कबड्डी प्रतियोगिता

 

अनूपपुर 29 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों में खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के आयोजन की शुरुआत हुई, ताकि विद्यार्थियों एवं नागरिकों को स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसी अनुक्रम में जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रातः 7ः30 बजे कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रतियोगिता में गंगा हाऊस के बालक व बालिका वर्ग की टीम विजेता रही तथा ब्रम्हपुत्र हाऊस के बालक व बालिका वर्ग की टीम उप विजेता रही। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाया गया।

 

प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य श्री मुलायम सिंह परिहार, जनजातीय कार्य विभाग के जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री मो. खलील कुरैशी, खेल एव युवा कल्याण विभाग के जिला खेल प्रशिक्षक श्री रामचन्द्र यादव, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

समा.क्र./152

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...