जीतू पटवारी के वाहन पर पथराव, बाल-बाल बचे, गाड़ी के कांच फूटे।

Date:

Share post:

जीतू पटवारी के काफिले पर हमला करने वाले दो नामजद लोगो के खिलाफ हुआ मामला दर्ज।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन पर पथराव हुआ है। इस पत्थरबाजी में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बाल-बाल बचे हैं। हालांकि, उनके वाहन का कांच फूट गया है।

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले पर पथराव किया गया है। इस पत्थरबाजी में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के वाहन का कांच फूट गया है। बताया जा रहा है कि, जीतू पटवारी की गाड़ी पर हुआ हमला पिछले दिनों उनके द्वारा धाकड़ समाज पर टिप्पणी करने की नाराजगी के चलते समाजजन द्वारा किया गया है।

बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर ये हमला उस समय हुआ, जब वो ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन में शामिल होने रतलाम आ रहे थे। इसी दौरान जिले के मांगरोल में धाकड़ समाज भी जीतू पटवारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। बताया जा रहा है कि, समाज की ओर से पहले ही आंदोलन की घोषणा कर दी गई थी। इसी बीच जीतू पटवारी का गुजर उसी क्षेत्र से हुआ तो दाकड़ समाज के प्रदर्शनकारियों ने अचानक से मार्ग घेर लिया और उन्हें काले झंडे दिखाते हुए पहले तो जमकर विरोद प्रदर्शन और नारेबाजी की। लोगों को चारों और से घेरे देख जीतू पटवारी वाहन से उतर गए, इसी बीच भीड़ से किसी ने उनपर पत्थर से हमला कर दिया।

बाल-बाल बचे पटवारी
बताया जा रहा है कि, समय रहते पत्थर की जद से हट जाने के कारण उन्हें तो चोट नहीं आई, पर पत्थर जीतू पटवारी के वाहन के शीशे पर जा लगा, जिससे शीशा टूट गया। गनीमत रही कि, कार के भीतर मौजूद अन्य किसी को भी पत्थर और कांच से कोई चोट नहीं आई। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थितियों को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। फिलहाल, जीतू पटवारी आंदोलन में शामिल होने शहर के लिए रवाना हो गए हैं।

जीतू पटवारी के काफिले पर हमला करने वाले दो नामजद लोगो के खिलाफ हुआ मामला दर्ज।

 

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...