राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत बीआरसी स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित  

Date:

Share post:

अनूपपुर 11 सितम्बर 2025/ भारत सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत जिले में बीआरसी (बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर) की स्थापना की जाएगी। योजना के अंतर्गत बीआरसी यूनिट स्थापना हेतु वित्तीय राशि 1.00 लाख रुपये सहायता प्रदाय की जाएगी। इस हेतु जिले के प्राकृतिक खेती/जैविक खेती कर रहे कृषक या इच्छुक कृषक/कृषक समूह/एफ.पी.ओ./एन.जी.ओ. आदि आवेदन कर सकते हैं। उक्ताशय की जानकारी देते हुए परियोजना संचालक आत्मा परियोजना श्रीमती निशा सिन्हा ने बताया है कि बायो इनपुट तैयार कराए जाने हेतु स्थानीय किसानों की आवश्यकताओं, भूमि उपयोग पैटर्न, मृदा के प्रकार, फसल प्रणालियों को ध्यान में रखकर इनपुट तैयार किया जायेगा। जिसमें जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, घनजीवामृत, ब्रम्हास्त्र आदि तैयार किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ में बी.टी.एम. से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है एवं निर्धारित प्रपत्र में 18 सितम्बर 2025 तक आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता ह

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...