वर्ष 2023 का अंतिम हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, 4370 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Date:

Share post:

कोरबा -: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर 16 दिसम्बर 2023 को सभी मामलों से संबंधित नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। डी0एल0 कटकवार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के आतिथ्य में एवं विशिष्ठ अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश कु. संघपुष्पा भतपहरी, अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा  ज्योति अग्रवाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा अश्वनी चतुर्वेदी, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश, बृजेश राय, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक कोरबा के अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश, प्रतिक्षा अग्रवाल, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग दो श्री मंजीत जांगडे, संजय जायसवाल, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा, बी.के. शुक्ला, सदस्य, छ0ग0 राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर, रंजना दत्ता, अध्यक्ष, उपभोक्ता फोरम, मानसिंह यादव, चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम कोरबा दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में उपस्थित थे। नालसा थीम सांग न्याय सबके लिये के साथ नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। जिसमें न्यायालय में कुल 10724 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें न्यायालयों में लंबित प्रकरण 2300 एवं प्री-लिटिगेशन के 8424 प्रकरण थे। जिसमें राजस्व मामलों के प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के कुल प्रकरणों सहित 4370 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत मंे समझौते के आधार पर हुआ। 
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर आयुष चिकित्सा विभाग के सामंजस्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर में लगभग 500 लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण कराया एवं उनके स्वास्थ्यगत समस्याओं के अनुसार उन्हें दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उनके रोग के अनुसार निःशुल्क दवा वितरण, निःशुल्क बीपी, सुगर जांच, मरीजों को खाने-पीने की सलाह सहित आमजनों को जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सकगण एवं अधिकारी कर्मचारीगण ने अपनी भागीदारी दी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...