वार्ड क्रमांक 04 में विकास कार्यों से खुश दिखे नागरिक, पार्षद राकेश अग्रवाल की सराहना

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाकीमोंगरा:- (प्रकाश साहू की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद बाकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 04 में पार्षद राकेश अग्रवाल द्वारा कराए गए विकास कार्यों की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। वार्डवासियों का कहना है कि पार्षद ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल की, जिससे लोगों को राहत मिली है। साथ ही वार्ड की सड़कों का निर्माण एवं सुधार कार्य भी कराया गया है, जिससे आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया है।

नागरिकों ने कहा कि वार्ड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और पार्षद जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं।

हालांकि, वार्डवासियों ने कुछ अन्य समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया। उनका कहना है कि वार्ड की नालियों की नियमित सफाई कराई जाए ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या न हो। इसके अलावा CSPDCL की बिजली आपूर्ति में कम वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। नागरिकों का कहना है कि वे हर महीने समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं, फिर भी कम वोल्टेज के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस संबंध में पार्षद राकेश अग्रवाल ने कहा कि नाली सफाई और कम वोल्टेज की समस्या को संबंधित विभाग के समक्ष उठाया जाएगा तथा जल्द से जल्द इसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...