वाहन मालिक निर्वाचन कार्य के लिए किराए में लगा सकते हैं अपने वाहन

Date:

Share post:

प्रतिदिन 2250 रूपए की दर से लेकर 2345 रूपए तक किराया निर्धारित

कोरबा -: विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्य हेतु वाहन व्यवस्था के लिए जिला परिवहन कार्यालय कोरबा को सहायक नोड़ल नियुक्त किया गया है तथा इस कार्यालय द्वारा वाहन अधिग्रहण कर मतदान कार्य के लिए उपलब्ध कराया जाएगा । अतः जिले के समस्त हल्के वाहन (बोलेरो / स्कार्पियो / इनोवा / सूमो / ज्याइलो/इर्टिगा) के वाहन स्वामियो से सहयोग की अपेक्षा है। विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्य पर अपने वाहन किराये पर लगाना चाहते हैं तो कृपया जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में कक्ष 06 में संपर्क कर सकते हैं। इस कार्य हेतु जिला परिवहन अधिकारी एवं सहायक नोड़ल (वाहन व्यवस्था) विधान सभा निर्वाचन 2023 द्वारा हेल्पलाइन नं 6264680327-9131285133 (श्री शुभम नेताम परिवहन उपनिरीक्षक / सदानंद जांगड़े सहायक ग्रेड़-02) से संपर्क कर अपने वाहन को निर्वाचन कार्य के लिए संलग्न कर सकते हैं। जिला परिवहन अधिकारी शशिकांत कुर्रे ने बताया कि निर्वाचन कार्य में संलग्न वाहनो का शासन द्वारा किराया निर्धारित किया गया है। जिसमें हल्के वाहनों का किराया प्रतिदिन 2250 /- की दर से लेकर 2345 रूपए निर्धारित किया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...