विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए विभिन्न विभागों के कार्य-दायित्वों का किया गया निर्धारण

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों व उत्तरदायित्वों का निर्धारण किया गया है। जिसमें पंचायत सचिव ग्राम पंचायत की बैठक की आवश्यक व्यवस्था एवं समन्वय करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा माता एवं किशोरी के संबंध में मेरी कहानी मेरी जुबानी सफलता की कहानी तैयार करेंगे। इसी प्रकार मितानिन के द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना, स्वास्थ्य शिविर टी.बी. स्क्रीनिंग, सिकलसेल एनीमिया तथा हितग्राहियों की सफलता की कहानी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण एवं शहरी समूह सखी द्वारा स्व सहायता समूह के सदस्यों के विषय में धरती कहे पुकार के व सफलता की कहानी, कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा प्रगतिशील एवं महिला किसान, प्रधानमंत्री किसान योजना, जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, हितग्राहियों की सफलता की कहानी, रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा मजदूर एवं प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की सफलता की कहानी, सहकारी समिति सचिव द्वारा हितग्राहियों की सफलता की कहानी, पशु चिकित्सा सहायक, मत्स्य निरीक्षक के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के हितग्राहियों की सफलता की कहानी तैयार की जाएगी। साथ ही पटवारी द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत कार्यों का संपादन किया जाएगा एवं प्रधान पाठक द्वारा छात्रों और अभिभावकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...