विकास कोचिंग क्लासेस अड़भार में प्रतिभावान विद्यार्थियों का भव्य सम्मान एवं शिक्षक दिवस समारोह आयोजित  मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

Date:

Share post:

 

 

अड़भार। शिक्षक दिवस के अवसर पर विकास कोचिंग क्लासेस अड़भार में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामकुमार यादव जी विधायक चंद्रपुर विधानसभा, विशिष्ट अतिथि श्री आलोक पटेल जी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सभापति जिला पंचायत प्रतिनिधि जिला सक्ती, श्री कुलदीप जायसवाल जी समाज सेवक सक्ती, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण रात्रे जी अध्यक्ष नगर पंचायत अड़भार, श्री भूपाल पटेल जी संरक्षक विकास कोचिंग क्लासेस अड़भार

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद प्रतिभावान विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सफलता की सही दिशा भी प्रदान करते हैं।

विकास कोचिंग क्लासेस अड़भार परिवार ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

श्री मोतीलाल लाल खुंटे जी संस्थापक विकास कोचिंग क्लासेस अड़भार श्री देवेंद्र कुमार पटेल जी संचालक विकास कोचिंग क्लासेस अड़भार श्री अविनाश बरेठ जी अध्यक्ष विकास शिक्षण संस्थान अड़भार श्री रवि कुमार कुर्रे जी सचिव विकास शिक्षण संस्थान अड़भार समस्त शिक्षकगण एवं अंत में कोचिंग परिवार द्वारा सभी अतिथियों विद्यार्थियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया देखते रहिए जे.एस.न्यूज में चैनल प्रमुख जसवंत सिंह सायसेरा की रिपोर्ट में

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...