विकास, जनकल्याण और सुराज के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध-राज्यमंत्री

Date:

Share post:

शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं से बदल रहा है गरीबों का जीवन-राज्यमंत्री

राज्यमंत्री ने ग्राम पथरौड़ी में किया विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन

अनूपपुर 26 सितंबर 2025/ मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार विकास, जनकल्याण और सुराज के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। गरीब और वंचित वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारी सरकार का संकल्प है। हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचे। राज्यमंत्री श्री जायसवाल गुरुवार को जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत पथरौड़ी में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने ग्राम पंचायत पथरौड़ी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 100 बिस्तरीय कस्तूरबा गांधी छात्रावास भवन तथा एक करोड़ 83 लाख 29 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले केवई बैरियल से पथरौंडी तक 2.80 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देश और प्रदेश की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक कल्याण पर आधारित योजनाओं से गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान संचालित है। इसके अंतर्गत आयोजित शिविरों में बहन-बेटियों से स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान और युवाओं के जीवन में अवसर लाना ही हमारा संकल्प है। जनता का सहयोग और विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और समाज की प्रगति में सहभागी बनें। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी कोतमा श्री अजीत तिर्की, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भवन) श्री प्रभात लोरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा श्रीमती ममता मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, विद्यार्थी, आमजन उपस्थित थे।

समा.क्र./132

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...