विजयनगर सामुदायिक भवन में कोयलाधानी भू विस्थापित किसान संघ की एक बड़ी बैठक

Date:

Share post:

कोरबा-: दिनाक 16 /9/2025/ को विजयनगर सामुदायिक भवन में कोयलाधानी भू विस्थापित किसान संघ की एक बड़ी बैठक कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष और कोयला मजदूर पंचायत HMS केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पन्न  हुई l पूर्व में कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ ने  11 /9/2025/ को एस ई सी एल गेवरा महाप्रबंधक को दो मांगो पर  ज्ञापन सौंपा था। जिसमें गेवरा में मिट्टी उत्खनन और कोयला उत्खनन के कार्य के लिए आई आउट सोर्सिंग कंपनी PNC इंफ्राटेक लिमिटेड में भूविस्थापितों और स्थानीय बेरोजगारों,मजदूरों  को समायोजित करने की बात पर
1 पूर्व के भूविस्थापित और प्रभावित गांवों जूनाडीह , बिनझरा, खुसरुडीह, धुरेना,सिरकी,गांधीनगर ,विजयनगर के भूविस्थापितों को भूविस्थापित प्रमाण पत्र प्रदाय करना और वैकल्पिक रोजगार में उनकी प्राथमिकता का क्रम तय करना
2.स्थानीय बेरोजगारों और मजदूरों को वैल्पिक रोजगार में प्राथमिकता 
संगठन के इस पत्र के माध्यम से  14 /9/2025/ रविवार को गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई थी l लेकिन किसी भी मांगों पर सार्थक वार्ता नहीं हो पाई। बैठक के दौरान ही संगठन के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने  आने वाले समय में आंदोलन की घोषणा की और गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय के घेराव की बात कही अपनी  2 मांगों को लेकर विजयनगर में बैठक आयोजित की गई और तय किया कि  सैकड़ों भूविस्थापितों और स्थानीय बेरोजगारों ने आंदोलन की रणनीति तैयार की और इसी क्रम में दिनांक 19 /9/2025/ को सैकड़ों भूविस्थापितों स्थानीय बेरोजगारों द्वारा  कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ के नेतृत्व में रैली की शक्ल में ज्ञापन सौंपा जाएगा। और  आगामी 7 अक्टूबर 2025 को गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव /धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आगे कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है तो संगठन अपने आंदोलन का विस्तार करेगी। बैठक में प्रमुख रूप से सोनू चौहान विजयंत कुमार ,इंद्रपाल सिंह ,दया सोनी ,अजय कंवर ,दिलीप कंवर,प्रकाश गुप्ता दुबे कंवर ,दुर्गेश कैवर्त्य साहिल दास, मया राम,राय सिंह,मनोज केवट,मिलाप दास,आदित्य उपस्थित थे।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...