विद्यार्थियो को प्रदाय करें प्रोटीनयुक्त आहार – कलेक्टर …. कलेक्टर बने शिक्षक सिखाएं गणित के प्रश्न,परखी शिक्षा गुणवत्ता

Date:

Share post:

विद्यार्थियो को प्रदाय करें प्रोटीनयुक्त आहार – कलेक्टर
….
कलेक्टर बने शिक्षक सिखाएं गणित के प्रश्न,परखी शिक्षा गुणवत्ता
….
कलेक्टर ने शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
…
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के प्रथम दिवस ग्राम पंचायत कंचनपुर में संचालित शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने कक्षा 11वीं के गणित के क्लासरूम में पहुंचकर शिक्षक द्वारा तत्समय पढाएं जा रहे त्रिकोणमिति के प्रश्नो को अपने समक्ष विद्यार्थी राजेष्वरी सिंह से हल करवाया, जिन्होंने प्रश्न को सही तरीके से हल किया। इस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियो को लक्ष्य बनाकर मेहनत करने की समझाईश दी।

कलेक्टर ने आवासीय छात्रावास मे रहने वाली छात्राओ को प्रोटीनयुक्त आहार एवं फल, दूध भी समय-समय देने के निर्देष अधीक्षक को दिए। उन्होंने छात्रावास क्रंमाक-1 में छात्राओ के रहने के लिए की गई व्यवस्थाओ तथा साफ-सफाई का भी जायजा लिया।

उन्होंने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए छात्रावास एवं विद्यालय में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने के निर्देश दिए जिस पर प्राचार्य श्री डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीव्ही कैमरे लगे हुए है। कलेक्टर ने आवासीय विद्यालय में रह रही बालिकाओ के लिए फुटबाल मैदान विकसित करने के निर्देश प्राचार्य को दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक संचालक श्री संजय पाण्डेय, डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

#janvishwasabhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #शहडोल #shahdol

      Previous article
      मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन प्रदेश एवं देश को निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7 अगस्त से 8 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जन-जन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, जिससे उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए। राज्य मंत्री श्री जायसवाल आज नगर पालिका परिषद बिजुरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
      Next article

      Related articles

      अनूपपुर जिले में 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा चारों तहसीलों के लगभग 70 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 2700 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

      •••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:-अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा...

      वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजू खत्री जी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकी मोंगरा इकाई के पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा -( विनोद साहू की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बांकी मोंगरा इकाई के तत्वावधान में...

      150 साल की गौरवगाथा, बांकी मोंगरा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

      सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक गायन, पूर्व छात्रों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा; राष्ट्रप्रेम...

      बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

       माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...