विधायक कंवर और कलेक्टर झा पहुंचे विशेष राजस्व शिविर में

Date:

Share post:

भू-अर्जन से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेकर त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

विधायक और कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र हरदीबाजार का भी किया निरीक्षण

कोरबा -: कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरूषोत्तम कंवर और कलेक्टर संजीव झा आज जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबाजार में भू-अर्जन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित विशेष राजस्व शिविर में शामिल हुए। विधायक और कलेक्टर ने हरदीबाजार के पंचायत भवन में आयोजित राजस्व निराकरण शिविर में शामिल होकर मौजूद लोगों की समस्याओं और सुझावों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने हरदीबाजार और आसपास गांवो के किसानों के भू-अर्जन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही एसईसीएल द्वारा किए गए भू-अर्जन के प्रकरणों में मुआवजा वितरण के समस्याओं को सुलझाने के लिए जरूरी सलाह भी दिये। कलेक्टर ने फौती, बंटवारा के लिए लंबित प्रकरणों को तेजी से निराकृत कर मुआवजा वितरण में आवश्यक सहयोग करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये। हरदीबाजार में आयोजित विशेष राजस्व शिविर में नागरिकों से अलग-अलग काउंटर के माध्यम से नामांकन, बंटवारा, फौती, सीमांकन आदि से संबंधित आवेदन लिए गए। कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता में लेते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, एसडीएम पाली मनोज खाण्डे, तहसीलदार हरदीबाजार रवि राठौर, अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित गांव के सरपंच एवं हरदीबाजार सहित आसपास गांव के नागरिकगण मौजूद रहे।

विधायक और कलेक्टर ने हरदीबाजार धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को पैरा दान के लिए किया प्रेरित – कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर और कलेक्टर संजीव झा ने आज हरदीबाजार में स्थित धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। विधायक और कलेक्टर ने खरीदी केंद्र में पहुंचकर धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं, धान की आवक, बारदानों की उपलब्धता, केंद्र में हमालों की उपलब्धता और किसान पंजीयन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों और अब तक हुए धान खरीदी कि जानकारी ली। साथ ही खरीदी किए गए धान का तौल भी कराया। विधायक और कलेक्टर ने कहा कि खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने धान खरीदी के लिए किसानों को जारी किए जा रहे ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की भी जानकारी ली। विधायक और कलेक्टर ने धान बेचने के लिए आने वाले किसानों के धान खरीदी व अन्य जानकारियां एंट्री करने के लिए केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्था भी देखी। इसके लिए केंद्र में बनाए गए कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया और पंजीयन के बारे में जानकारी ली। विधायक और कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधक से किसानों को गौठानों में पैरादान के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने 100 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले बड़े किसानों की जानकारी ली। साथ ही उनको स्वेच्छा से पैरादान के लिए विशेष रूप से प्रेरित करने और उनसे सहमति पत्र लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में पैरा दान करने से गांवो के मवेशियों के लिए वर्ष भर चारे की उपलब्धता होगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...