विधायक प्रतिनिधि रितेश अग्रवाल ने सुराकछार बंद पड़े कोयला खदान को पुनः चालू करने के लिए विधायक प्रेमचंद पटेल को सौंपा पत्र

Date:

Share post:

कोरबा -: कोरबा सुराकछार उपक्षेत्र अगस्त 2023 से C.T.O नहीं मिलने के कारण सुराकछार उपक्षेत्र कोयला खदान बंद पड़ी है , जो कि पर्यावरण विभाग से प्रत्येक 2 वर्ष के लिए सीटीओ प्राप्त होता था । जो वर्ष 2023 में बंद कर दिया गया एसईसीएल बांकीमोगरा विधायक प्रतिनिधि रितेश अग्रवाल ने क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल को ज्ञापन सौंपते हुए ध्यानाकर्षण कराते हुए कहां कि सुराकछार कॉलरी वर्ष 1964 से चल रहा है , परन्तु आजतक यह स्थिति निर्मित नहीं हुआ था। यहां कार्यरत कर्मचारी सभी रिटायर की उम्र में है , ऐसे में यहां से स्थानांतरण होना काफी कष्टदायक है। सुराकछार में लगभग 10मी. टन कोयला सुरक्षित है , बंद हो जाने के कारण कोयला उत्पादन नहीं हो पा रहा है। जिससे राज्य के राजस्व का भी काफी नुकसान हो रहा है , केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री की अनुशंसा पर वर्तमान में हसदेव क्षेत्र एवं जमुना क्षेत्र की बंद पड़ी खदानें चालु करने की अनुमति प्राप्त हुआ है । विधायक प्रतिनिधि रितेश अग्रवाल ने विधायक प्रेमचंद पटेल से अपील करते हुए निवेदन किया कि क्षेत्र वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सीटीओ प्रदान कराने की अनुशंसा करें। आस-पास के निवासरत घुड़देवा , कटाईनार , पंखादफाई , सुराकछार के निवासी जो प्रतिदिन रोजी- रोटी कमाते हैं , उन पर काफी असर पड़ रहे हैं , व्यापारी वर्ग भी परेशान हैं । इस पर गहन चिंतन करते हुए इस ओर ठोस क़दम उठाया जाए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...