विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर आयोजन की तिथि तय

Date:

Share post:

 

*एक दिवसीय जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन 23 अगस्त को*

*अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व*

कोरबा 20 अगस्त 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय मेगा शिविर एवं विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर आयोजित करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। शिविर का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता निर्धारण के साथ यूनिक आईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाना एवं सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन एवं परीक्षण किया जाना है। शिविर के सफल संचालन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण, जनपदों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एण्ड गाईड, समस्त शैक्षिक समन्वयक स्कूल शिक्षा विभाग और समस्त पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा को विभिन्न दायित्व सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन 23 अगस्त को प्रातः 10 बजे शाम 04 बजे तक सीएसईबी सीनियर क्लब में किया जायेगा। इसी तरह विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन 25 अगस्त को बीआरसीसी कोरबा (अंधरीकछार), 28 अगस्त को बीआरसीसी पाली, 29 अगस्त को बीआरसीसी पोंड़ी उपरोड़ा, 30 अगस्त को बीआरसीसी कटघोरा और 01 सितंबर को बीआरसीसी करतला में किया जायेगा। सभी विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजन का समय प्रातः 10 बजे से अपरांह 03 बजे तक है।

Related articles

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...

पाली महोत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित होगी ’चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस

इच्छुक प्रतिभागी 13 फरवरी तक करा सकते हैं पंजीयन कोरबा -: कोरबा जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के...
error: Content is protected !!