अरदा:- कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अरदा में राजीव युवा मितान क्लब अरदा व ग्राम पंचायत अरदा के तत्वावधान में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब समन्वयक व अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण श्री विकास सिंह द्वारा श्रीफल तोड़कर योग का शुभारंभ किया गया।
योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा लोगों को योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर विकास सिंह ने बताया कि हमें अपने जीवन में योग को अपनाकर जीवन भर आरोग्य रहें। कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है जो पूरे शरीर में चेतना का विकास करता है। इसके कारण हमें कोई भी बीमारी से लड़ने में ताकत प्रदान करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब समन्वयक व अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण विकास सिंह, अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब अरदा शत्रुहन पटेल, ग्राम के सरपंच श्रवण कुमार, रोजगार सहायक राधेलाल, कटघोरा कांग्रेस कमेटी महामंत्री सजन सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता डां. डीजी महंत, पंच गुलाबदास, मेट सनिता तंवर, गायत्री पटेल, छतकुमार श्रीवास, जलजसुमन, परमेश्वर कंवर, विमल टंडन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
शरीर में खाना जितना जरूरी हैं उतना हि योग: विकास सिंह
Date:


