शादी का आश्वासन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी की जमानत निरस्त

Date:

Share post:

 

अनुपपुर लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि आरोपी पियूष पाण्डेय पिता पप्पू पाण्डेय उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा थाना रामनगर अनूपपुर जिला अनूपपुर ने अपनी जान पहचान की अभियोक्त्री केा दिनांक 18.08.2025 को रेल्वे स्टेशन से टेªन मेें बिठा कर अनूपपुर लाया और अनूपपुर के होटल में ले जाकर अभियोक्त्री को पसंद करता हुं और शादी भी करुंगा कहकर अभियोक्त्री के साथ शारीरिक संबंध बनाया । आरोपी ने फिर अभियोक्त्री के साथ शादी से इंकार कर दिया ।
जिससे व्यथित होकर अभियोक्त्री ने थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट लिखवाई । अपराध के संबंध में थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 454/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहीता पंजीकृत किया गया और आरेापी को गिरफ्तार किया गया । मामले में आरोपियो की ओर से माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री कृष्णा डागलिया के न्यायालय में जमानत पर छोड़े जाने हेतु याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए और शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए बलात्कार के आरोपी पियूष पाण्डेय की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया गया। आरोपी वर्तमान में जिला जेल अनूपपुर निरुद्ध है ।

Related articles

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...