शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को एनपीएस अथवा ओपीएस चयन के लिए 24 फरवरी तक देना होगा शपथ पत्र

Date:

Share post:

कोरबा -: शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम और पुरानी पेंशन स्कीम चयन के लिए 24 फरवरी तक शपथ पत्र देना होगा। विकल्प नोटराइज्ड स्आम्प एवं सहमति पत्र डीडीओ के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अनिवार्यतः कार्मिक संपदा साॅफ्टवेयर में अपलोड किया जाना है। इस हेतु सभी डीडीओ को यह कार्य नियत तिथि के पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कोषालय अधिकारी  जसपाल सिंह राज ने बताया कि 01 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के बीच नियुक्त शासकीय सेवकों/नाॅमिनी (मृत्यु के प्रकरणों में) के लिए ओपीएस लागू होने के कारण एनपीएस अथवा ओपीएस में रहने के लिए विकल्प चयन अनिवार्य है। विकल्प का प्रारूप एवं सहमति पत्र कार्मिक संपदा के वेबसाइट में उपलब्ध है। एनपीएस और ओपीएस चयन के इस कार्य को 24 फरवरी 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश सभी डीडीओ को दिए गए हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...