शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के परिसर में किया गया पौधरोपण

Date:

Share post:

शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के परिसर में किया गया पौधरोपण

अनूपपुर 19 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने विविध प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसका विधिवत सरंक्षण भी आवश्यक है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अनूपपुर के जिला संगठक डॉ. ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, प्रो. विनोद कुमार कोल, प्रो. शाहबाज खान, महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पूनम धांडे, डॉ. रमा नायडू सहित महाविद्यालय के स्टॉफ तथा वालंटियर्स एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...