शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाकाबुड़ा परिसर में भरा पानी, पढ़ाई हुई प्रभावित, रातभर की भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Date:

Share post:

चाकाबुड़ा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: बीती रात क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाकाबुड़ा के परिसर में पानी भर जाने से आज की कक्षाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल तक पहुँचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा, विद्यालय भवन और परिसर की जल निकासी व्यवस्था काफी समय से खराब स्थिति में है। बारिश के पानी की निकासी न हो पाने के कारण यह स्थिति बनी है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है जब बारिश के कारण विद्यालय परिसर में पानी भरा हो। हर साल मानसून में इसी प्रकार की परेशानी सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गाँव के अन्य हिस्सों में भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई रास्तों पर पानी बह रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर की जल निकासी व्यवस्था में सुधार किया जाए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...