श्याम कुमार (गुड्डू चौहान) बने जिला कांग्रेस अध्यक्ष, 21 अगस्त को होगा प्रथम नगर आगमन,स्वागत की अपील

Date:

Share post:

श्याम कुमार (गुड्डू चौहान) बने जिला कांग्रेस अध्यक्ष, 21 अगस्त को होगा प्रथम नगर आगमन,स्वागत की अपील।

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित सत्येंद्र दुबे ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव माननीय के.सी. वेणुगोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इस सूची में अनूपपुर जिले की कमान श्री श्याम कुमार (गुड्डू चौहान) को जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है। उनके मनोनयन में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं वरिष्ठ नेता उमंग सिंगार की सहमति महत्वपूर्ण रही है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान का प्रथम नगर आगमन 21 अगस्त 2025, गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे इंदौर–बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस से होगा। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने, एसबीआई रोड अनूपपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पुष्पराजगढ़ विधायक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव फुन्देलाल सिंह मार्को विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, मोर्चा संगठन, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, पिछड़ा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत करें।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...