श्रमिकों को मिलेगी उपचार की बेहतर सुविधाएं: लखनलाल देवांगन

Date:

Share post:

उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री ईएसआईसी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली किया उद्घाटन

कोरबा -: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअली ईएसआईसी अस्पताल कोरबा का लोकार्पण किया। डिंगापुर में नवनिर्मित इस अस्पताल के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन भी शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल बन जाना बड़ी सौभाग्य की बात है। आज देश के प्रधानमंत्री ने कोरबा सहित अन्य स्थानों में अस्पताल का लोकार्पण किया है। कोरबा एक औद्योगिक जिला है और यहाँ बड़ी संख्या में श्रमिक रहते हैं, इस लिहाज से इस तरह के सर्वसुविधायुक्त अस्पताल यहाँ की जरूरत थी। श्रमिक परिवार बीमारियों के उपचार के लिए महंगे अस्पताल में पैसा खर्च नहीं कर पाते,ऐसे में ईएसआईसी का अस्पताल श्रमिकों के लिए वरदान साबित होगा। मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को लगातार उन्नति की राह पर ले जा रहे हैं। दुनिया में हमारे देश की पहचान बढ़ी है। आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनने के साथ अधोसंरचना के क्षेत्र में भी देश आगे बढ़ रहा है।
     शहर के डिंगापुर क्षेत्र में नवनिर्मित अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री देवांगन ने आगे कहा कि यह भी सौभाग्य की बात है कि मैं इस अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल रहा और आज श्रम मंत्री के रूप में उद्घाटन कार्यक्रम में आया हूँ। उन्होंने अस्पताल में उपचार की बेहतर सुविधाएं होने की बात कहते हुए यहाँ के चिकित्सकों से अपील की कि वे जो सेवा भाव मरीज के प्रति रखते हैं और जो अपेक्षाएं मरीज चिकित्सक से रखते हैं वे यहाँ बनाएं रखे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी और बताया कि श्रम कार्ड के माध्यम से रोजगार, उपचार, उनके बच्चों को छात्रवृत्ति, गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। श्रमिकों के बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए भी अनुदान दिया जाता है ताकि श्रमिक परिवार के बच्चे भी अच्छा नागरिक बन सके। मंत्री देवांगन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं का लाभ मिलने की बात कहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बन रहे हैं और छत्तीसगढ़ को विकास की राह में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मंत्री देवांगन ने बिलासपुर जिले में भी ईएसआईसी का अस्पताल बनने की बात कही। उन्होंने बताया कि अभी भूमि का चयन किया जा रहा है। आने वाले समय में बिलासपुर में भी अस्पताल का निर्माण होगा। कार्यक्रम में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश लाल चंदानी ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। यहाँ बताया गया कि अस्पताल 100 बेड की सुविधाओं वाला है। यहाँ नेत्र,दन्त,आर्थो सहित अन्य विभागों के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा लैब, ईसीजी,ब्लड की सुविधाएं हैं। इमरजेंसी के अलावा 24 घण्टे आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और यहाँ उपचार नहीं होने पर अन्य अस्पताल में आकस्मिक सुविधा के लिए अनुबंध किया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...