संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न

Date:

Share post:

जीवन में खेलकूद का भी उतना ही महत्व है, जितना कि पढ़ाई-लिखाई का। खेलकूद न केवल छात्रों का मनोरंजन करते हैं अपितु उनके स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाते हैं। यदि बच्चे प्रसन्न और स्वस्थ रहेंगे तो पढ़ाई लिखाई की ओर भी ध्यान देंगे।

करतला ( नंदकुमार जयसवाल की रिपोट) -: करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत तुमान में सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति के योजना अनुसार बरपाली संकुल के 8 विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं आचार्य / दीदियो की उपस्थित मे संकुल स्तरीय खेल कूद कराएं गए जिसमें 172 छात्र छात्राओं एवम् 28 आचार्य /दीदियों सामिल हुए उदघाटन सत्र मे गाँव के गणमान्य नागरिक पौराणिक पटेल जी जिला के जिला समन्वयक श्री सहानी दास मानिकपुरी जी, के द्वारा भारत माता, सरस्वती माता, प्रणव अक्षर ॐ की तैल चित्र के पूजन अर्चन से प्रारंभ किया गया छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना किये फिर खेल प्रारंभ हुआ जिसमें 100मीटर दौड़ से 600 मीटर दौड़,ऊची कूद,लंबी कूद, गोलाफेक,चक्काफेक,कब्बडी,खो-खो,विधा के अनुसार प्रतियोगिता संपन्न हुआ जिसमें प्रथम,द्वितीय,तृतीय, स्थान प्राप्त विद्यार्थियो को पुरुष्कार वितरण किये गए। सरस्वती शिशु मंदिर तुमान के समिति के सचिव आशीष चंद्रा , नकुल राम गबेल , कौशल प्रसाद पटेल, राम बाई , संकुल प्रमुख शैलेन्द्र कुम्हार जी, सह संकुल प्रमुख हेतराम पटेल जी, बरपाली विद्यालय के प्रधानाचार्य संतराम कैवर्त जी, और सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आचार्य / दीदी उपस्थित रहे!

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...