संतान की दीर्घायु व सुख-समृद्धि हेतु महिलाओं ने रखा हरछठ व्रत

Date:

Share post:

संतान की दीर्घायु व सुख-समृद्धि हेतु महिलाओं ने रखा हरछठ व्रत

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर गुरुवार को क्षेत्र की महिलाओं ने हरछठ (हलषष्ठी) पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया। लोक मान्यता के अनुसार, यह व्रत संतान के दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान बलराम के जन्मोत्सव का भी उल्लासपूर्वक आयोजन होता है।

सुबह से ही महिलाओं ने स्नान-ध्यान कर पूजा की तैयारियां शुरू कीं। व्रत के दौरान पारंपरिक नियमों का पालन करते हुए गाय के दूध और दही का सेवन नहीं किया गया। व्रतधारिणियों ने मिट्टी के पात्रों में पूजा सामग्री सजाकर विशेष मंत्रोच्चार के साथ अर्चना की।

इस अवसर पर मोहगांव कुरई से सरोज सूर्यवंशी, ममता सूर्यवंशी, प्रीति, खैरीटेक से ललिता मिश्रा, पूजा सनोडिया, मोनिका सनोडिया, ज्योति साहू, केवलारी से धनवती तिवारी, माधुरी तिवारी, सीमा दुबे, गायत्री दुबे, आराधना दुबे, छाया दुबे, वहीं राजपूत कॉलोनी टैगोर वार्ड से रश्मि दुबे, नेहा शुक्ला, स्वाति तिवारी, अंजू दुबे, उर्मिला दुबे, आरती तिवारी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।

पूरे दिन व्रत और शाम को सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे के मंगल की कामना की।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...