शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती में बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विगत 16 मार्च से किया जा रहा है इस बीच आज जिले के शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत ने मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र अधिकारी श्रीमती सरोजनी लकड़ा और सहायक मूल्यांकन केंद्र अधिकारी श्री एन एल देवांगन के साथ सभी 14 कक्षाओं में जाकर परीक्षकों को पूरे समय तक उपस्थित रहने,बोर्ड के निर्देशानुसार मूल्यांकन कार्य करने, सावधानी, सजगता और बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। हेड उपहेड को उन्होंने अनिवार्य रूप से पुनर्मूल्यांकन करने और अभिलेखों का बिना किसी त्रुटि के अभिलेखन करने को कहा। केंद्र की साफ सफाई और बिजली, पेयजल, शौचालय की सुविधा पर संतोष व्यक्त किया।


