सद्भावना भवन जैजैपुर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन संपन्न, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की

Date:

Share post:

 

सक्ती | 18 फरवरी 2026

जिला सक्ती के विकासखण्ड जैजैपुर स्थित सद्भावना भवन में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली के साथ हुई, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं मितानिनों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू रहे। अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खुंटे ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी किर्तन चन्द्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्मल सिन्हा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री सीताराम चन्द्रा, सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग ज्योति अशोक आजाद, जनपद सदस्य श्रीमती गायत्री चन्द्रकुमार चन्द्रा, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री उमाशंकर चन्द्रा, पूर्व सदस्य जनपद पंचायत श्री जी.आर. बर्मन, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री चन्द्रकुमार चन्द्रा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री परदेशी खुंटे, सभापति जनपद पंचायत श्री विजय केशी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री अशोक आजाद एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री संतोष लहरे उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल, बीएमओ डॉ. उमा शंकर साहू, एनएचएम डीपीएम सुश्री कीर्ति बारा, एनएचएम बीपीएम श्री मकरांत बंजारे, जी.डी.आर.पी. श्री हरगोविन्द कोशले तथा एसएचएसआरसी (SACH) रायपुर से प्रोग्राम मैनेजर श्री सत्यप्रकाश साहू शामिल हुए। मितानिन ब्लॉक समन्वयक प्रेम बाई एवं दीप्ति चंद्रा तथा मितानिन डीसी सुमन मालवीय की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। पत्रकारिता क्षेत्र से श्री धनेश्वर साहू, श्री सौखीदास महंत (स्टार न्यूज) एवं जिला ब्यूरो चीफ श्री हलधर साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विधायक बालेश्वर साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत फलदार पौधे भेंट कर किया गया। एसएचएसआरसी रायपुर से आए श्री सत्यप्रकाश साहू ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मितानिन दीदियों के योगदान से स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली सफलताओं की जानकारी दी तथा प्रोत्साहन राशि भुगतान में आ रही समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।

कार्यक्रम में एमटी साथियों एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफलता की कहानियां प्रस्तुत की गईं। आरएचओ श्री विरेन्द्र कुर्रे ने पुरुष नसबंदी में प्राप्त उपलब्धियों को साझा किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक सरपंच, एक मितानिन, एक आरएचओ (पुरुष नसबंदी), एक एएनएम (संस्थागत प्रसव) तथा एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को फलदार पौधे, श्रीफल एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।

एसपीएस प्रेमजी द्वारा मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु के कारणों और बचाव पर विस्तृत चर्चा की गई। एमटी साथियों ने फायलेरिया एवं सुरक्षित प्रसव के संबंध में जानकारी दी तथा मितानिन भवन में पानी व शौचालय व्यवस्था और सीएचसी में सिजेरियन प्रसव सुविधा प्रारंभ करने की मांग रखी।

विधायक बालेश्वर साहू ने मितानिनों के कार्य की सराहना करते हुए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की और आश्वासन दिया कि क्षेत्र से प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न विभागों को कुल 232 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 114, स्वास्थ्य विभाग को 21, आंगनबाड़ी विभाग को 45, कृषि विभाग को 12, कलेक्टर कार्यालय को 12, शिक्षा विभाग को 6, विधायक के लिए 16, बिजली विभाग को 4 तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर को 2 आवेदन सौंपे गए। कार्यक्रम में 395 मितानिन एवं हितग्राही तथा 7 सरपंच उपस्थित रहे।

अंत में जिला समन्वयक द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की गई।

Related articles

लखौरा विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर संपन्न

लखौरा विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर संपन्न ​किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किया गया जागरूक ​अनूपपुर 06...

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान भरण-पोषण अधिनियम-2007

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान भरण-पोषण अधिनियम-2007 उपेक्षा या परित्याग करने पर हो सकती है जेल, एसडीएम न्यायालय में...

राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी खेलवृत्ति, 31 मई तक करें आवेदन

राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी खेलवृत्ति, 31 मई तक करें आवेदन अनूपपुर 6 अप्रैल 2026/ संचालनालय, खेल...

रखरखाव कार्य के चलते अनूपपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 एवं 8 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी अवरुद्ध

रखरखाव कार्य के चलते अनूपपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 एवं 8 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी अवरुद्ध अनूपपुर...