सभापति ने कहा..मिलकर दूर करेंगे गांव की समस्या..13 लाख में तैयार होगी सड़क..जन जीवन भी होगा आसान

Date:

Share post:

बिलासपुर -:- ग्रामीणों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पौंसरा में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने सीसी रोड़ निर्माण का भूमि पूजन किया व स्थानीय विधायक रजनीश सिंह ने भी भूमिपूजन में शिरकत किया। इस दौरान सड़क निर्माण की खबर के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर किया। ग्रामीणों ने बताया कि सी.सी.रोड निर्माण से सामान्य दैनिक कामकाज में आसानी होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद अंकित गौरहा ने बताया कि शासन के प्रयास से ग्रामीणों की कई साल पुरानी मांग को पूरा किया गया है। 13 लाख की लागत से 500 मीटर पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क बनने से गौठान और मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग की समस्या दूर होगी। जबकि अभी तक ग्रामीणों को अभी अवगमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अंकित गौरहा ने बताया कि हम सबको मालूम है समग्र विकास में सड़कों की भूमिका अहम् होती है। प्रदेश सरकार की विकास नीति में गांव,गरीब और किसानों को विशेष स्थान हासिल है। प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल ने गांव और किसानों के समग्र विकास में कई योजनाओं का क्रियान्यवन किया है। विकास की कड़ी में सड़क विकास को भी महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जाता है।

सभापति ने बताया कि 500 मीटर सड़क बनने से ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन बेहतर होगा,साथ ही योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। अंकित ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को उचित मंच पर उठाना मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है,साथ ही शासन के सहयोग से समस्याओं को दूर करना हमारा कर्तव्य भी है। बिना जनता के सहयोग से कर्तव्य का निर्वहन मुश्किल है इसलिए हम सभी मिलकर गांव की एक एक समस्या को दूर करने का प्रयास भी करेंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा और स्थानीय विधायक रजनीश सिंह के अलावा समाजसेवी संतोष अग्रवाल,छेदीलाल भार्गव,सनत सूर्यवंशी,जनपद सदस्य प्रतिनिधि रवि बघेल, सरपंच प्रतिनिधि डेविड बनर्जी,धर्मेन्द्र शास्त्री, रितेश शर्मा,संदीप शर्मा,अभिषेक धीवर,बिट्टू यादव,पुरिराम सूर्यवांशी,रामफल सूर्यवंशी, दुखी धीवर,देवचरण धीवर समेत स्थानीय गणमान्य लोगों ने शिरकत किया।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...