समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक अनूपपुर 8 सितम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिये किसान पंजीयन प्रक्रिया का निर्धारण कर दिया गया है। किसान 15 सितम्बर 2025 से 10 अक्टूबर 2025

Date:

Share post:


अनूपपुर 8 सितम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिये किसान पंजीयन प्रक्रिया का निर्धारण कर दिया गया है। किसान 15 सितम्बर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन करा सकते हैं। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर ने जिले के किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। किसान स्वयं के मोबाईल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। किसानों को पंजीयन केन्द्रों में लाईन लगाकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

किसान पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था

किसानों के पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत कार्यालयों, जनपद पंचायत कार्यालयों तथा तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर, सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है।

किसान पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था

किसानों की सुविधा के दृष्टिगत पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था भी की गई है। जिसके तहत एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शासन द्वारा प्रति पंजीयन के लिये 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने या नियम विरूद्ध कार्य किए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाएगा।

सिकमी/बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी, जहां पर निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। इस श्रेणी के शत्-प्रतिशत् किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग के अमले द्वारा किया जाएगा।
समा.क्र./22

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...