सरगुजा:-पुलिस ने दी छात्र छात्राओं को यातायात नियमों जानकारी

Date:

Share post:

सरगुजा:-छत्तीसगढ़ में महकमा के पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी उप.पुलिस अधीक्षक यातायात अम्बिकापुर के दिशा निर्देश पर साल 2023 सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक मनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। लिहाजा इस मकसद को लेकर 11 जनवरी को थाना लखनपुर पुलिस द्वारा नीतीश शैक्षणिक संस्थान नेहरू बाल मंदिर एवं बालिका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में प्रशिक्षु डीएसपी डा. प्रशान्त देवांगन थाना प्रभारी के द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत स्कूली छात्र छात्राओं को स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के मौजूदगी में बाकायदा यातायात नियमों की जानकारी एवं यातायात नियमों के पालन करने समझाइश दिया गया । यातायात नियम के तहत दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने ,दोपहिया में तीन सवारी नहीं बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने बिना लाइसेंस एवं नाबालिग को वाहन नहीं चलाने की मश्वरा दी गई । यातायात जागरूकता अभियान के तहत अभिव्यक्ति ऐप हिम्मत कार्यक्रम ऑनलाइन ठगी तथा साइबर ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया । आयोजित कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक अनिल कामरे, शिव शंकर आरक्षक दशरथ राजवाड़े देवेंद्र सिंह रामप्रसाद सक्रिय रहे।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...