सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन 31 अक्टूबर को

Date:

Share post:

कोरबा -: प्रति वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्वोच्च देशभक्ति, दृढ इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और साहस के लिये जाने जाते हैं। राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति (एन आई सी) द्वारा 31 अक्टूबर को  पूरे भारत में 75 हजार यूनिटी रन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में कोरबा शहर में भी 31अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। एकता दौड़ सुबह 7:30 बजे घंटा घर चौक से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस घंटा घर पर समाप्त होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नेहरू युवा केन्द्र संगठन (एन वाई के एस) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। एकता दौड़ के आयोजन में उच्च शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग की भी संयुक्त रूप से भागीदारी रहेगी। कलेक्टर संजीव झा ने 31 अक्टूबर को जिले में एकता दौड़ के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...