फरसवानी(नंद कुमार जयसवाल की रिपोर्ट ) -: स्कूलो में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें सरस्वती माता, भारत माता, गणेश भगवान के चल चित्र से प्रारंभ हुआ विद्यालय के बहनो के हाथों से द्वार पूजा भी कराया गया। भारत माता व सरस्वती माता की आरती की गई साथ ही साथ सभी भैया बहनो को पुस्तक देकर व मिठाई खिला कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें भीमराज बाल कल्याण शिक्षण समिति फरसवानी के व्यवस्था लेखराम श्रीवास जी, सह सचिव मनहरण यादव जी विद्यालय के प्रधानाचार्य क्रांति लाल कुम्हार जी, आचार्य शैलेन्द्र कुम्हार, अजय राठौर,रूपेश कैवर्त, शिवशंकर, लव कुमार, सभी पालक बन्धु तथा विद्यालय की दीदी जी व भैया बहनो की गरिमामय उपस्थिति रही।



