खबर का असर , मची बांकीमोंगरा नगर निगम में खलबली जोन अधिकारी ने ली बैठक संगठन , असंतुष्ट नही निकला कोई विकल्प , होगा आंदोलन

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: बांकीमोंगरा में बीते दिन 7 जुलाई 2023 को जोन प्रभारी नगर निगम बांकीमोंगरा व थाना प्रभारी बांकीमोंगरा को शिव मंदिर के सामने से बकरे काटने वाले की दुकान स्थांतरण करवाने हेतु निवेदन करते हुए आवेदन सौंपा गया था जिसके बाद नगर निगम बांकीमोंगरा में अफरा-तफरी मच गई जोन प्रभारी तपन तिवारी तत्काल कल दिनांक 8 जुलाई 2023 को बांकीमोंगरा नगर निगम जोन कार्यालय पहुंचे और गौ पुत्र- गौ सेवा समिति बांकीमोंगरा, हिंदु क्रांति सेना एवं सर्व हिंदू समाज के सदस्यों को सूचित कर सभा ( बैठक ) बुलाई साथ ही उन दुकान के संचालकों को भी बुलाया गया ।

नगर निगम की सभा ( बैठक ) में समितियों की ओर से विशेष रूप से चर्चा के दौरान गौ पुत्र- गौ सेवा समिति बांकीमोंगरा अध्यक्ष आयुष कुमार ने जोन प्रभारी तपन तिवारी से इन दुकानों को हटा कर सोमवारी बाजार में जो ‘साल्टर हाउस’ बना हुआ है आवेदन के मुताबिक शिव मंदिर के सामने बकरे की दुकानें हटा कर स्थानांतरित करने की मांग करने लगे और सोमवार को मंदिरों के आसपास की ऐसे जीव हत्या कर व्यापार करने वालो की दुकानें 1 दिन के लिए बंद करवाने की निवेदन करने लगे और वे असंतुष्ट रहे ।
वहीं दुकान संचालकों की ओर से इनायत तुल्ला कुरैशी ने धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करते हुए इस मुद्दे में गौ पुत्र- गौ सेवा समिति बांकी मोंगरा अध्यक्ष आयुष कुमार से कहा की मंदिर के सामने से हम दुकानें हटाने को तत्काल तैयार है, मगर नगर निगम हमें अच्छे ‘साल्टर हाउस’ दे जिसमे शटर,बिजली व पानी की व्यवस्थाएं हो तो वह इस सावन के उपलक्ष में एक नाई शुरुवात करने के लिए तैयार है ।

मगर नगर निगम बांकीमोंगरा की ओर से बांकीमोंगरा जोन प्रभारी तपन योगी तिवारी ने बातों को घुमाते हुए ‘साल्टर हाउस’ की नई टेंडर करवाने की बात कही जिससे दुकानदारों और संगठन के सदस्यों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया जिसके बाद प्रभारी तपन तिवारी अपनी कुर्सी से उठ कर बाहर की ओर चले गए जिससे सभी संगठन के संगठित लोगो को निराशाजनक वापस लौटना पड़ा जिससे सभी रूठे है और आगे आंदोलन करने की ठानी । वहीं गौ पुत्र- गौ सेवा समिति बांकीमोंगरा, हिंदु क्रांति सेना एवं सर्व हिंदू समाज के सदस्यों के द्वारा सावन के दुसरे सोमवार 17 जुलाई को धरना प्रदर्शन के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही उन्होंने ये भी कहाँ कि हमारे धरना प्रदर्शन व विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...