सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े करेंगी सक्ती जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण

Date:

Share post:

 

 

 

 

 

 

सक्ती, // गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित जेठा मैदान (कॉलेज ग्राउंड) में गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र जांजगीर–चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे सक्ती जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगी तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी।जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन किए जाएंगे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों, परेड दलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा समारोह की संपूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि गणतंत्र दिवस का यह आयोजन गरिमामय, अनुशासन एवं उत्साह के साथ संपन्न हो सके।

Related articles

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...
error: Content is protected !!