- सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को किया गया पुरुस्कृत

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ दीं। जिनमें सरस्वती उ.मा.वि. अनूपपुर के विद्यार्थियों ने ‘‘जयतु जयतु भारतम्’’, बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी के विद्यार्थियों ने ‘‘भारत-हर दिन एक उत्सव’’, नेहरू बाल निकेतन हाईस्कूल अनूपपुर के विद्यार्थियों ने ‘‘वंदे मातरम् मिक्स’’ और डी.वी.एम. पब्लिक स्कूल अनूपपुर के विद्यार्थियों ने ‘‘जंगल रखवाला रे’’ गीत पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार शा. मॉडल उ.मा.वि. अनूपपुर के विद्यार्थियों ने ‘‘वंदे मातरम्’’, शा. कन्या उ.मा.वि. अनूपपुर के विद्यार्थियों ने ‘‘म्हारो मध्यप्रदेश’’, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर के विद्यार्थियों ने ‘‘भारत वंदना’’, शा. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर के विद्यार्थियों ने ‘‘आया रे तूफान’’ तथा शा. कन्या शिक्षा परिसर उ.मा.वि. अनूपपुर के विद्यार्थियों ने ‘‘भवानी के वीरों’’ गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। जूनियर वर्ग में बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी को प्रथम, डी.वी.एम. पब्लिक स्कूल अनूपपुर को द्वितीय तथा सरस्वती उ.मा.वि. अनूपपुर को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उ.मा.वि. अनूपपुर को प्रथम, शा. कन्या उ.मा. विद्यालय अनूपपुर को द्वितीय एवं शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर को तृतीय पुरुस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का संक्षिप्त पल-प्रतिपल विवरण
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी ने मंच पर पहुंचकर सलामी ली। तत्पश्चात् समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार का आगमन हुआ और उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर पुलिस बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी तथा परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे के साथ खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् शांति के प्रतीक के रूप में तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। इसके बाद देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त करने वाले शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन के सीधा प्रसारण को एलईडी के माध्यम से देखा एवं सुना गया। इसके बाद परेड में शामिल प्लाटून के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई व माननीय राष्ट्रपति महोदय के जय के नारे तीन बार लगाए गए। प्लाटूनों द्वारा इस अवसर पर मार्च पास्ट किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान का प्रस्तुतिकरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने देशभक्ति के संगीतमय संदेशों से हर मन को आनंदित किया व देशभक्ति से भावविभोर किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप फोटाग्राफी के पश्चात् आभार प्रदर्शन पश्चात् मुख्य अतिथि महोदय की अनुमति से कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को किया गया पुरुस्कृत
Date:
समा.क्र./86


