सियान सदन भवन जर्जर ,भाजयुमो छ:ग प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा को सौंपा ज्ञापन

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा स्थित सियान सदन भवन काफी दिनों से जर्जर हो चुका है । जिसके जीर्णोद्धार के लिए मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति के माध्यम से सिनियर सिटीजन क्लब के सदस्यों ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष पति व भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा को ज्ञापन सौंपा है । विकास झा ने जल्द ही सर्व सुविधायुक्त भवन बनाने का आश्वासन दिया , उन्होंने कहा कि बांकीमोंगरा में वृद्धजनों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त भवन अति आवश्यक है । इसे शीघ्र ही पुरा किया जाएगा इसके अलावा आगामी एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए समिति को प्रेरित किया गया । इस दौरान मुन्ना लाल साहु अध्यक्ष , अशोक कुमार पाण्डेय , हरिशंकर दिवाकर , देवनाथ पाल , कन्हैया लाल , रोहिणी कश्यप , श्याम लाल निषाद , मुन्ना पटेल , विजय तिवारी , अनिल कुमार दुबे , प्रेम लाल साहु , पार्षद प्रमोद सोना , अनुपम महंत के अलावा बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित थे । सभी ने कार्यक्रम से पूर्व भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का श्रीफल से स्वागत किया गया । जिस पर विकास झा अभिवादन करते हुए कहा कि जो समस्या है उसे धीरे-धीरे पुरा करने का प्रयास करुंगा । बांकीमोंगरा नगर में बनी समस्या को दूर करना मेरा पहला प्राथमिकता है , आने वाले दिनों में विभिन्न समाज के लिए भवन बनवाया जाएगा ताकि समाज में आने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने में आसानी हो । इसके अलावा प्रमुख त्यौहारों को सभी वरिष्ठजनों के साथ मिलकर मनाया जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...