सीपत:-मेडिकल स्टोर संचालक पर पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित टेबलेट जब्त…नशे के खिलाफ जारी है अभियान

Date:

Share post:

सीपत:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट)-ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने बिलासपुर पुलिस ने अपने कान खड़े कर लिए हैं इसी कड़ी में सीपत थाना क्षेत्र के नहरपारा स्थित प्रकाश मेडिकल में दबिश देकर बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस और ए.सी.सी.यू. ने दबिश मेडिकल दुकान संचालक सुमीत गुप्ता से पुछताछ की तो पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहा था। जब पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो एक लिफाफे में 218 नग Alpralab Tablets IP 0.5 mg बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर स्थानीय पुलिस ने 22 एन. डी. पी. एस. के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हु। उक्त कार्यवाही में हरिषचंद टाण्डेकर, सुनि अभय सत्यार्थी, प्र. आर. उमाशंकर राठौर आस्तर, शरद साहू, 195, चन्द्र प्रकाश भारद्वाज, और ए.सी.सी. यू. टीम प्र. आर. देवमुन सिंह आरक्षक 1140 विवेक राय 1184 सत्या पाटले अहम योगदान रहा है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...