सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

10 नवंबर के पूर्व सर्वे कर एण्ट्री करने के दिए निर्देश

गावों में प्रतिदिन मुनादी कराने के भी दिये निर्देश

कोरबा -: नूतन कुमार कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा ने जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत बरपाली में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के  डोर टू डोर कराये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्राम सचिव/पर्यवेक्षक को निर्देश दिये कि 10 नवम्बर के पूर्व सर्वे करके ऑनलाईन एंट्री पूर्ण कर ली जाये। कंवर ने निर्देश दिये कि अन्य पिछड़ा वर्ग का कोई भी व्यक्ति पंजीयन के लिए ना छूटे इसीलिए सघन अभियान चला कर डोर टू डोर सर्वे करें। उन्होने कहा कि सर्वे कार्य के लक्ष्य को पूर्ण करने लिए गावों में प्रतिदिन मुनादी कराई जाये। सर्वे करने के उपरांत सी जी क्यू डी सी पोर्टल में ऑनलाईन एण्ट्री 10 नवम्बर के पूर्व ही कर ली जाये। सीईओ कंवर ने इस दौरान ग्रामीणों से भी चर्चा कर जानकारी ली कि उनका नाम अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण में शामिल हुआ या नहीं। उन्होने ग्रामीणों को सर्वेक्षण के महत्व को भी बताया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं कमजोर वर्ग के शेष व्यक्तियों का सर्वे कर एण्ट्री हेतु जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सघन सर्वेक्षण कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जारी किये हैं। सर्वे हेतु ग्राम सचिव  को नोडल बनाया गया है। इस दौरान सुश्री जूली तिर्की उपसंचालक पंचायत, लक्ष्मीकांत साहू संकाय सदस्य जिला पंचायत आदि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...