सुनक ने हासिल किया 100 सांसदों का समर्थन, पीएम पद के लिए न्यूनतम नामांकन सीमा को किया पार

Date:

Share post:

भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद और पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के लिए न्यूनतम नामांकन की सीमा को पार कर लिया है। उन्हें कंजरवेटिव पार्टी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के लिए 100 से अधिक नामांकन हासिल हो गए हैं।

देश की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद पद पर दावा करने वालों में ऋषि सुनक पहले हैं, जिन्होंने 100 सांसदों का समर्थन प्राप्त किया है। इस बार मुख्य मुकाबला ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन के बीच होता दिखाई दे रहा है।

खबरों के अनुसार, बोरिस जॉनसन सांसदों का समर्थन हासिल करने के लिए कैरेबिया में बिता रहे अवकाश से वापस आ गए हैं। वहीं सुनक के समर्थकों का दावा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के लिए आवश्यक 100 सांसदों के समर्थन का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

बृहस्पतिवार को लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में जारी सियासी संकट के बीच डॉमिनिक राब और साजिद जाविद जैसे 90 के करीब सार्वजनिक समर्थकों के साथ ऋषि सुनक फिलहाल सबसे आगे और पसंदीदा बने हुए हैं। जबकि जॉनसन ने छह मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों का समर्थन हासिल कर लिया है, जिसमें बेन वालेस, साइमन क्लार्क, क्रिस हेटन-हैरिस, जैकब रीस-मॉग, आलोक शर्मा और ऐनी-मैरी ट्रेवेलियन जैसे नाम शामिल हैं। पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के भी उनका समर्थन करने की संभावना है।

जॉनसन की वापसी का सार्वजनिक समर्थन करने वाले सांसदों की संख्या 46 है लेकिन उनके समर्थकों को भरोसा है कि वह सोमवार तक 100 सांसदों के समर्थन का जरूरी आंकड़ा हासिल कर लेंगे।

जॉनसन-सुनक में डील की संभावना
प्रधानमंत्री पद की दावेदारी की दौड़ में पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक के समर्थकों के बीच अटकलें हैं कि दोनों में किसी तरह की डील हो सकती है। द डेली टेलीग्राफ अखबार के मुताबिक, सुनक को कैबिनेट में गृह मंत्री या किसी अन्य महत्वपूर्ण पद की पेशकश की जा सकती है। लेकिन कुछ समर्थकों का कहना है कि सुनक ऐसा कुछ करने वाले नहीं हैं।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...