सुरक्षा को लेकर पुलिस हुई गंभीर व्यापारियों के साथ बैठक कर दिया गाइडलाइन

Date:

Share post:

बांकी मोगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट) :– नगर पालिका परिषद एवं पुलिस थाना बांकी मोगरा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी बाँकी मोगरा जिला कोरबा के निर्देशानुसार थाने में पदस्थ उप निरीक्षक एवं वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन ने व्यापारियों से बैठक कर नगर की सुरक्षा एवं भविष्य में घटने वाली घटनाओ से बचने और सतर्क रहने को लेकर समझाइश दी साथ ही घटनाओं को रोकने हेतु निम्न सुरक्षा उपायों का पालन करना सुनिश्चित किया ।

• अपने यहां एक चौकीदार रखे जो हमेशा चौकन्ना रहे।

• अपने दुकान के अंदर व बाहर अच्छी गुणवत्ता वाली सीसीटीवी कैमरा विथ वॉयस रिकॉर्डर लगवाए जो हमेशा चालू हालत में रहे जिसमें लंबी बैकअप की क्षमता हो।

• गमछा, मास्क और मुंह बांध कर आने वाले ग्राहकों को दुकान में प्रवेश न दें।

• सराफा दुकान खोलने और बंद करने के समय सतर्क रहे ।

• आस पास कोई आपत्तिजनक या अंजान व्यक्ति नज़र आए तो तुरंत थाना या 112 को संपर्क कर जानकारी दे।

• ग्राहकों से लेनदेन के समय अपने स्टाफ को सतर्क रहने का हिदायत दे।

• खरीदारी करने आए ग्राहकों का नाम पता मोबाइल नंबर रजिस्टर में लिखे।

• सराफा व्यापारी ज्वेलरी और कैश रकम लेकर आते और जाते वक्त एक ही रस्ते का इस्तेमाल न करे और समय बदल बदल कर जाए।

• ग्राहकों को आभूषण ले जाते वक्त सतर्क रहने और साथ में किसी को लेकर आने की हिदायत दे।

• अपने अपने कर्मचारियों की पुलिस सत्यापन अवश्य करावे।

• दुकानों और बैंक से नगद रकम लाते और लेजाते वक्त सतर्क रहे साथ ही अपने सहयोगी को साथ जरूर रखे ।

उक्त बिंदुओं पर चर्चा कर उपस्थित समस्त व्यापारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा बरतने की हिदायत दी साथ ही किसी घटना की जानकारी या अंजान संदेहजनक व्यक्ति की जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत देने की निवेदन की।

1:- पुलिस कंट्रोल रूम – 9479193399

2 :– थाना प्रभारी बाँकी मोगरा – 9479193312

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

पुष्पराजगढ़ विधानसभा को मिली 32 करोड़ 85 लाख की सौगातविभिन्न सड़क एवं पहुंच मार्गों के निर्माण को स्वीकृति पुष्पराजगढ़*

*पुष्पराजगढ़ विधान*मे *क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय...

*किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत विशेष किशोर पुलिस इकाई हेतु क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित*

  सक्ती, 18 फरवरी 2026// जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती द्वारा किशोर न्याय (बालकों...

बाकी मोगरा के गजरा ग्राउंड में पहली बार भव्य मेले का आयोजन, उमड़ी भारी संख्या में भीड़

बाकी मोगरा (दिनेश देवांगन की रिपोर्ट ) -: जिले के बाकी मोगरा क्षेत्र स्थित गजरा ग्राउंड में पहली...

एसईसीएल बांकी–सुराकछार में कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगें

15 दिन में निराकरण नहीं तो आंदोलन की चेतावनी बाकी मोगरा (आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)-: कोयला मजदूर सभा...
error: Content is protected !!