बांकी मोंगरा -: केन्द्र सरकार ने हिट एंड रन के मामले में नया कानून बनाया है । इसमें एक्सीडेंट के बाद मौके से भागने वाले दुर्घटना कारित वाहन के ड्राइवर के खिलाफ 7 से 10 साल की सजा व जुर्माना का प्रावधान है। इसी कड़े कानून का देशभर में विरोध करते हुए वाहन चालक हड़ताल कर रहे हैं वहीं इस विरोध का असर कोरबा तक पहुंच गये है , जहां मंगलवार को सुराकछार मुख्य मार्ग में ट्रक चालकों ने हड़ताल किया, इधर जैसे ही बांकीमोंगरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को हड़ताल की सुचना मिली वे तत्काल अपने हमराह स्टाफ के साथ हड़ताल स्थल पहुंचे और हड़ताल कर रहे ट्रक चालकों को समझाइश दी गई उन्होंने बताया कि हिट एंड रन को लेकर जो कानून बना है उसमें एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग जाने वाले ऐसे चालक दायरे में आयेंगे जो पुलिस को स्वयं या दुसरे के माध्यम से सुचना नहीं देंगे। एक्सीडेंट होने पर घायल को अस्पताल ले जाने व पुलिस को सुचना देने पर आरोपी चालक को राहत दी जाएगी , उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर कानून को लेकर अधूरी जानकारी फैल जाने से हड़ताल की स्थिति निर्मित हो रही है। वहीं थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के द्वारा समझाइश के बाद ट्रक चालकों ने हड़ताल को स्थगित करते हुए वापस काम पे जाने कि बात कहीं
सुराकछार में ट्रक चालकों ने किया हड़ताल , बांकीमोंगरा थाना प्रभारी ने ट्रक चालको को दिये समझाईस
Date:


