सूने मकान में चोरी का खुलासा, 9.54 लाख के जेवर बरामद

Date:

Share post:

जांजगीर चांपा (ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट ) -: जांजगीर-चांपा जिले में सूने मकानों में चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल 9 लाख 54 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।

मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और सीएसपी योगिता बाली खपर्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। साइबर थाना की टीम ने घटना स्थल और आसपास के करीब 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ जांजगीर क्षेत्र में नहर किनारे और सूने मकानों की रेकी करता था। 26 फरवरी की रात तीनों आरोपी बिलासपुर से स्कूटी से जांजगीर पहुंचे और एक सूने मकान को निशाना बनाया। आरोपियों ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड लेकर दीवार फांदी और रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच घर में घुसकर दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली।
चोरी के बाद आरोपी सुनसान मैदान में पहुंचकर नगदी आपस में बांट लिए और जेवर बैग में रखकर वापस बिलासपुर लौट गए। बाद में चोरी के चांदी के आभूषणों को बेचने के लिए आरोपियों ने अपने परिचितों की मदद ली, जिन्होंने बिचौलिये बनकर आभूषणों की बिक्री करवाई।
पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 ग्राम सोना, 796 ग्राम चांदी, नगदी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

थाना रामनगर पुलिस की रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 06 वारंटियों पर कार्यवाही*

*थाना रामनगर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं...

बरपाली में देर रात खेत के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी, किसान परेशान

कोरबा -:  जिले के चांपा मुख्य मार्ग स्थित बरपाली गांव में बीती देर रात चोरों ने एक किसान...

थाने पर भरोसा ना कर के, पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन ,सेप्टी टैंक और पेशाब के पानी को बच्चों पर डाल मनाया होली

जांजगीर-चांपा(ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट ) -: जिले के टेम्पल सिटी शिवरीनारायण से एक खबर निकल कर सामने आ...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर कर हिस्सा राजनगर -अनूपपुर- अंतरास्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी के अवसर 8 मार्च 32026 को...