सूराकछार 3/4 माइंस में 31 वर्षों की सेवा के बाद धरखन केवर्त हुए सेवानिवृत्त

Date:

Share post:

बाकी मोगरा -: बांकीमोंगरा SECL की सूराकछार 3/4 माइंस में 31 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवाएं देने वाले कर्मचारी धरखन केवर्त आज विधिवत सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर माइंस परिसर में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों, सहकर्मियों और परिजनों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
धरखन केवर्त पहले 4 नम्बर बस्ती में निवासरत थे, इसके बाद पिछले 23 वर्षों से कटाईनार में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।
समारोह में अधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि धरखन केवर्त जैसे कर्मठ कर्मचारी संस्था की पूंजी होते हैं।अधिकारियों ने स्नेहपूर्वक यह भी कहा कि “जब मन करे खदान आ सकते हैं, दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।”
साथ ही परिवारजनों को सलाह दी गई कि अब वे उनके स्वास्थ्य और आराम का विशेष ध्यान रखें, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन सुखमय और स्वस्थ बीते।
सहकर्मियों ने भी उनके सरल और मिलनसार स्वभाव को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
31 वर्षों की सफल सेवा के बाद मिली यह सम्मानजनक विदाई पूरे सूराकछार 3/4 माइंस परिवार के लिए भावुक और गर्व का क्षण रही।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजेंद्रग्राम में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह संपन्न, विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने...

हरदी बाज़ार क्षेत्र के एक घर के कुएं में पिछले दो दिन से गिरा था जहरीला अहिराज सांप

कटघोरा वन मण्डल के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी ने किया गया सफल रेस्क्यु कोरबा -: कोरबा जिला अपनी समृद्ध...

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 01 मार्च को

कोरबा -: आगामी 02 मार्च को होलिका दहन, 04 मार्च को होली पर्व तथा 21 मार्च को ईद-उल-फितर...

भवतरा में सजा विज्ञान मेला, बच्चों ने प्रयोगों से दिखाया कमाल

जांजगीर चांपा (ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट) -: जिला जांजगीर-चांपा के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत भवतरा स्थित शासकीय प्राथमिक एवं...