सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो ऑफिसर व अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को दिया गया मतदान प्रशिक्षण

Date:

Share post:

कोरबा -: जिले में विधानसभा आम निर्वाचन के तहत 80 से अधिक आयु, दिव्यांग मतदाता, कोविड-19 प्रभावित, अनिवार्य सेवा श्रेणी के प्रारूप – 12 घ में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में एडिशनल कलेक्टर दिनेश नाग द्वारा उक्त श्रेणी को मतदान प्रक्रिया की आवश्यकता तथा घर बैठे मतदान प्रक्रिया करने की जानकारी दी गई। उनके द्वारा उपस्थित सभी पीठासीन अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, मतदान अधिकारी, बी. एल. ओ. (बूथ लेवल आफिसर) तथा मतदान केंद्र के संबंधित सेक्टर ऑफिसर को वोट कास्ट करने का ट्रायल भी प्रदान किया गया। इस  प्रशिक्षण के दौरान वोट कास्टिंग फॉर्म को भरना, लिफाफे में डालना, सबमिट करना तथा अन्य गतिविधियों की प्रक्रिया विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे एवं डीईओ जे.पी. भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...