सैला गौठान में नियमित रूप से हो रही गोबर खरीदी

Date:

Share post:

गौठान में 510.90 क्विंटल खाद का उत्पादन एवं 452.30 क्विंटल वर्मी खाद का किया गया है विक्रय

कोरबा -: विकासखंड पाली के सैला गौठान में नियमित रूप से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठान में कार्यरत उजाला स्व सहायता समूह द्वारा योजना प्रारंभ से लेकर अब तक 510.90 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन किया गया है। जिससे 452.30 क्विंटल वर्मी खाद का विक्रय किया जा चुका है। जिससे 1 लाख 77 हजार 301 रुपए की आय अर्जित किया गया है।
सीईओ जनपद पंचायत पाली ने सैला गौठान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गौठान में प्रतिदिवस किसानों एवं पशुपालकों से 2 से 3 क्विंटल गोबर क्रय किया जा रहा है। ग्रीष्म काल में फसल नहीं होने के कारण मवेशी गौठान में नहीं आ रहे हैं। गौठान में चारा एवं पानी की सुविधा उपलब्ध है। गौठान में निर्मित कोटना के ऊपर लकड़ी व बांस से अस्थाई शेड बनाया गया था। जो आंधी-तूफान से गिर गया है। साथ ही गोबर खरीदी हेतु स्थायी शेड तैयार किया गया है, जिसमें नियमित रूप से गोबर खरीदी किया जा रहा है। सैला गौठान में नियमित रूप से गोबर की खरीदी एवं वर्मी खाद छनाई व विक्रय करते हुए महिला समूह के आय में वृद्धि हुई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...