स्ट्राॅंग रूम में सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करें: सौरभ कुमार

Date:

Share post:

कलेक्टर ने किया आईटी कॉलेज में निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने आज आईटी कॉलेज झग़रहा में इव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग, सामग्री वितरण, मतगणना हेतु तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि निर्वाचन आयोग के चेकलिस्ट अनुसार सभी आवश्यक तैयारी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने परिसर में कई गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण, ईव्हीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपीएटी, विभिन्न प्रकार के लेखन सामग्रियों आदि का संग्रहण आईटी कॉलेज परिसर में किया जाएगा।
                कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, प्रेक्षक कक्ष, बैठक कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था कक्ष, सीटीटीवी निगरानी एवं वेबकास्टिंग कक्ष का अवलोकन किया। उन्होने मतदान दल रवानगी एवं इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन वापसी और मतगणना दिवस के दिन के लिए पार्किंग व्यवस्था के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एडिशनल एसपी, अभिषेक वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर, लोक निर्माण विभाग के ईई जी आर जांगड़े सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...