स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर सी. पंथ (मेडिकल ऑफिसर) हुए सम्मानित , मुख्य अतिथि सांसद महंत ने दी शुभकामनाएं

Date:

Share post:

कोरबा -: कोरबा जिले में आजादी का पर्व हर्षोल्लास और धुमधाम से मनाया गया , कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया और सशस्त्र बलों की टुकडिय़ों की सलामी ली । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत ने शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले के 71 अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित किया , सम्मानित होने वालों में पुलिस विभाग के 8 , स्वास्थ्य विभाग के 5 , राजस्व विभाग के 5 सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियां शामिल थे , वहीं स्वास्थ्य विभाग से एवं चिकित्सा के क्षेत्र में जिले के वरिष्ठ डॉक्टर सी.पंथ (मेडिकल ऑफिसर) भी सम्मानित हुए । डॉक्टर पंथ को सांसद ज्योत्सना महंत व कलेक्टर सौरभ कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिये , आपको बता दें डॉक्टर पंथ कोरोनाकाल भी में उन्होंने बहुत सी सेवाएं दी है । चिकित्सा की क्षेत्र में वे रायपुर , बिलासपुर व कटघोरा में अपनी सेवाएं देने के बाद अब वे बांकीमोंगरा में सेवा दे रहे हैं। सांसद महंत व जिला अधिकारियों के द्वारा सम्मानित मिलने पर उनके इष्टमित्र व परिजनों ने भी शुभकामनाएं व बधाई दे रहे हैं ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...