स्वतंत्रता दिवस पर सिद्धिदात्री सेवा समिति ने किया भव्य आयोजन

Date:

Share post:

बांकी मोगरा -: सिद्धिदात्री सेवा समिति बांकी मोगरा द्वारा  स्वतंत्रता दिवस बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, समिति से जुड़ी महिलाएँ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे नगर को तिरंगे रंग के गुब्बारों से सुसज्जित किया गया। चारों ओर की सजावट से पूरा बांकी नगर मानो तिरंगा-मय हो उठा। देशभक्ति के गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा।

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।  महिलाओं ने देशभक्ति पर अपने  विचार  रखे , उनके  देश पर कहें विचारों  ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज़ादी का पर्व केवल उत्सव नहीं बल्कि कर्तव्य और जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला दिन है। सभी उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...