स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत बनाएं- जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर

Date:

Share post:

स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत बनाएं- जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर

ग्राम पोंड़की में पौधरोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अनूपपुर 9 सितम्बर 2025/ अनूपपुर जिले के विकासखंड पुष्पराजगढ़ के ग्राम पोड़की स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, मध्यप्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल व मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड द्वारा पौधरोपण किया जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री बी एस डामोर तथा जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय एवं ब्लॉक समन्वयक फत्ते सिंह, ग्राम पंचायत के सरपंच श्री गजानंद सिंह, नवांकुर संस्था व प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारीगण, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी, नवांकुर सखी एवं ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे।

पौधारोपण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर में हनुमान जी की आरती कर पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आमजन को साथ लेकर गांव-गांव में जाकर समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। जिसमें जन अभियान कार्यक्रम अंतर्गत माटी गणेश सिद्ध गणेश अंतर्गत गणेश प्रतिमाओं का निर्माण, एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण के साथ नवांकुर संस्था के माध्यम से प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर सखियों का गठन कर प्रत्येक ग्रामों में पौधारोपण सुनिश्चित करना, तिरंगा अभियान अंतर्गत हर घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना, जल गंगा अभियान अंतर्गत जल को स्वच्छ रखना व प्रदूषित होने से बचाने का कार्य, स्वच्छता अभियान चलाकर घर गांव को स्वच्छ रखने हेतु लोगों को जागरूक करने का कार्य लोगों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर इनका अधिक से अधिक उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर का नर्मदा जी की मूर्ति व श्रीफल शाल भेट कर तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉक्टर बकुल लाड का श्रीफल शाल भेटकर सम्मान किया गया।
समा.क्र./31

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...