स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/ हिन्दी विद्यालय बांकीमोंगरा में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव , मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा हुए शामिल

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: शासन स्कूल विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में सेसेज स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/ हिन्दी विद्यालय बांकीमोंगरा में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ ,जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा तथा अतिथि पार्षद लोकनाथ सिंह , अश्वनी कुमार मिश्रा , शाला समिति के अध्यक्ष अजीत केंवट , विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव , ग्राम के वरिष्ठ मनोहर अनंत, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री अनिता राजपूत ,सुनीता बिंझवार पत्रकार विकास सोनी , चन्द्रकुमार श्रीवास , युवा मोर्चा नेता अनूपम दास सहित विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे, शाला समिति के सदस्यगण , शिक्षक-शिक्षिकाएं , पालकगण व बच्चे उपस्थित थे ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया , तत्पश्चात मुख्य अतिथि व अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्षता श्रीमती सोनी विकास झा का विद्यालय परिवार द्वारा साल व श्रीफल भेंट स्वागत किया गया । इस दौरान स्कूल के छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशित छात्र – छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर नि: शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया । मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने समस्त छात्र-छात्राओं से अपील की कि वें नियमित विद्यालय आये , एकाग्रचित्त होकर विषयों का अध्ययन करें । तथा दिये गये गृह कार्यों को नियमित रूप से पूर्ण करें । उन्होंने कहा कि सेजेस बांकीमोंगरा को प्रारंभ हुए कुछ ही वर्ष हुए हैं , एवं यहां कई सुविधाओं का यद्यपि अभाव है । तथा यहां अध्ययन का स्तर बहुत अच्छा है साथ ही अन्य क्रिया कलापों में विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया । जिसके लिए विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे एवं शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे ने विद्यालय में बाउंड्री वॉल व सायकिल स्टैंड निर्माण की मांग रखी जिसपर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शीघ्र ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...