स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया सुशासन दिवस

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस. एन. केसरी के मार्गदर्शन में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन मापदंडों को पालन करते हुए उनके जन्मदिवस पर सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उपस्थित लोगों को सुशासन की शपथ दिलाई गई तथा सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा कार्यालय, अस्पताल परिसर की साफ सफाई की गई साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ ने कहा कि देश के सभी लोगों को अपने नागरिक होने के दायित्वों का पालन करना चाहिए। सभी के लिए यह आवश्यक है, कि वे वास्तविक अर्थों में देश के विकास के लिए आत्मनिर्भर बनें।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...